फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raisen: रायसेन में मासूम से दरिंदगी, आरोपी सलमान फरार..जगह-जगह लोग सड़कों पर कर रहे प्रदर्शन

रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के बाद पूरे जिले में आक्रोश फैल गया है और हिंदू–मुस्लिम दोनों समुदायों ने एकजुट होकर ज्ञापन देकर आरोपी को फांसी की सज़ा देने की मांग की है। वारदात के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिसके चलते जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। जगह-जगह चक्काजाम, प्रदर्शन और ज्ञापन का दौर जारी है। इसी बीच पुलिस ने आरोपी पर घोषित इनाम 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया है। रायसेन जिले में शुक्रवार की रात लालीपॉप बजाने के बहाने 6 साल की मासूम के साथ सलमान नामक आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घायल अवस्था में परिजन बच्ची को ओबेदुल्लागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां करीब दो घंटे तक एम्बुलेंस नहीं मिली। लापरवाही के मामले में जिला चिकित्सा अधिकारी ने बीएमओ को हटा दिया है। मासूम का एम्स भोपाल में ऑपरेशन किया गया है और उसकी हालत इस समय स्थिर बताई जा रही है। उधर, मंडीदीप में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जिले में चक्काजाम और ज्ञापन देने का सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें