फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: जगतगुरू शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का धर्म परिवर्तन कराने वालों पर तंज, कहा- इनका काम ही संख्या बढ़ाना है

Thu, 16 Feb 2023 11:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर तहसील के ग्राम करणपुर में सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने पत्रकारों से बात करते हुए धर्म परिवर्तन कराने वालों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन केवल प्रलोभन के कारण किया जाता है।

जगतगुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने मीडिया से बात करते हुए धर्म परिवर्तन पर मदर टेरेसा पर भी टिप्पणी की। जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि धर्म परिवर्तन केवल प्रलोभन के कारण किया जाता है। कुछ समय पहले भी 4000 लोगों को आरक्षण के नाम पर धर्म परिवर्तन करा दिया गया। जब उन्हें इसका लाभ नहीं मिला तो उन्होंने ही जंतर-मंतर पर जाकर अनशन किया। मदर टेरेसा ने भी यही किया था आज इनके ही बहुत सारे लोग धर्म परिवर्तन में लगे हुए हैं। उन्हें विदेशों से पैसे आते हैं। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को धर्म की शिक्षा देना चाहिए।

सोहागपुर तहसील के ग्राम करणपुर में सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक कार्यक्रम चल रहा है। यहां पर प्रत्येक दिन लगभग 25 लाख शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है। आयोजक हरगोविंद पुरविया ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदापुरम निवासी आचार्य सोमेश परसाई द्वारा रुद्राभिषेक कराया जाता है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें