फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदा में पुलिस का एक्शन: 1.33 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर दी गई थी दबिश

Sun, 26 Apr 2026 04:39 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 1 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी रामसुमेर तिवारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमरलोक कॉलोनी के पास एलबीएस कॉलेज रोड पर एक युवक अवैध गांजा लेकर खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विनोद कुचबंदिया, निवासी हरदा बताया। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 1 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

पढ़ें: शादी में विवाद बना खूनी संघर्ष, डबल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 20 हजार का था इनामी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें