फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा, मदहोशी में प्रधान आरक्षक का वीडियो वायरल

Mon, 29 Dec 2025 10:06 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

मध्य प्रदेश के हरदा जिले से पुलिस विभाग की छवि को प्रभावित करने वाला एक मामला सामने आया है। टिमरनी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-03, छिदगांव रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रधान आरक्षक कथित रूप से नशे की हालत में नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग का एक आयशर ट्रक, जिसमें ट्रैफिक नियंत्रण के लिए उपयोग होने वाले बैरिकेड्स भरे थे, हरदा से नर्मदापुरम की ओर जा रहा था। बुधवार शाम ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में घुसते-घुसते बच गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन चला रहा प्रधान आरक्षक मदहोशी की हालत में था। स्थानीय लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जिसमें वह वर्दी में लड़खड़ाते और झूमते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

ये भी पढ़ें- सुरक्षा घेरा छोड़ भक्तों के बीच बैठे सीएम, क्षिप्रा शुद्धि और सिंहस्थ के लिए किया बड़ा ऐलान

बताया जा रहा है कि संबंधित प्रधान आरक्षक चंदन नर्मदापुरम जिले की पुलिस लाइन में पदस्थ है। घटना की सूचना मिलने पर टिमरनी पुलिस मौके पर पहुंची। टिमरनी थाना प्रभारी मुकेश गौड ने बताया कि पुलिस वाहन को थाने लाकर खड़ा कर दिया गया है और प्रधान आरक्षक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें