फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में लगी आग, कोचिंग सेंटर के नौ छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकाला

Mon, 21 Jul 2025 11:19 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में सोमवार को एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि आग बढ़ने से पहले पास ही के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को बाहर निकाल लिया गया। नहीं तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती थी।  

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में अचानक आग लगते ही भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आग तेजी से फैल रही थी, जिसे देखकर लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान कार्यालय में रखे दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गए। 

ये भी पढ़ें:  'कुछ नेता कहते हैं मैं लाया, उन्हें मैं से फुर्सत नहीं', बिना नाम लिए तोमर का सिंधिया पर हमला; वीडियो


बता दें कि जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसमें एक कोचिंग सेंटर भी संचालित होता है। आग लगने की सूचना मिलते ही कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र-छात्राएं बिल्डिंग की छत पर पहुंच गईं। कुछ देर बाद उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। 

हरदा के होमगार्ड अधिकारी जेएल कोठारी ने बताया कि आग की सूचना पर टीम के फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य उपकरणों को लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। आग एक कमरे से दूसरे कमरे तक फैलती, उससे पहले ही टीम ने उस पर काबू पा लिया। इस दौरान कोचिंग के कुछ बच्चों के बिल्डिंग की छत पर फंसे होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। छत पर आठ छात्राएं और और एक छात्र था।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें