मीडिया के सवाल सुनकर प्रभारी मंत्री को गुस्सा आ गया। जब उनका प्रभार वाले जिले से गायब रहने का सवाल किया गया तो वे भड़क गए और मीडिया से बोले आप हमें ऐसे निर्देश नहीं दें सकते हैं।
प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट आज ग्वालियर आए थे। जब मीडिया ने उनसे पुछा कि वे ग्वालियर तभी आते हैं जब ज्योतिरादित्य सिंधिया आते हैं तो इस सवाल क़ो सुनकर गुस्सा आ गया। मीडिया के सवाल पर वे बिफर पड़े। मीडिया ने जब उनसे पुछा कि ग्वालियर की सड़कें, अस्पताल की व्यवस्था बदहाल है। आप महाराज ( ज्योतिरादित्य सिंधिया ) का जब दौरा होता है, तब आप एक्टिव होते हो। इस पर तुलसीराम सिलावट गुस्से में बोले आप मुझे निर्देश नही दोगे। भाषा का सही इस्तेमाल करो। मेरे आने जाने का रिकॉर्ड है, लेकिन ये पूछने का अधिकार किसी को नही देता हूं। मेरा लेखा जोखा पार्टी और सरकार के पास है। मेरा साल भर का चार्ट उठा लो, फिर बात करना कि प्रभारी मंत्री कितनी बार आता है।
ये भी पढ़ें- कटनी-बीना रेलखंड पर तीसरी लाइन शुरू, 262 KM ट्रैक चालू, फिलहाल 30 की रफ़्तार से चलेंगी मालगाड़ी
इसके पहले प्रशासनिक अफसरों के साथ प्रभारी मंत्री तुलसीराम ने बैठक ली। इसमे ओलावृष्टि और पीड़ित किसानो क़ो लेकर चर्चा हुई। तुलसीराम सिलावट ने बताया कि ग्वालियर जिले के भितरवार में 1711 किसान ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं। दो करोड़ 63 लाख रुपए का उनको 20 फरवरी तक सरकार मुआवजा दे रही है।