फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ग्वालियर में सवर्ण समाज और भीम आर्मी आमने-सामने, पुतला जलाने का प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 26 Dec 2025 08:58 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार को स्वर्ण समाज और भीम आर्मी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। मामला हाल ही में शिवपुरी में आयोजित भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की सभा से जुड़ा है, जहां मंच से मनुस्मृति जलाए जाने का विरोध तेज हो गया है।

इसी विरोध के तहत ग्वालियर के आकाशवाणी चौराहे पर स्वर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व एडवोकेट अनिल मिश्रा के समर्थकों ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बाबा साहब अंबेडकर का पुतला जलाने का प्रयास किया, जिसे लेकर मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप किया। हालात बिगड़ने से पहले पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें- सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से नाराज युवक ने पंचायत कार्यालय में लगा दी आग, देखें VIDEO

पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का तीखा विरोध किया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट अनिल मिश्रा पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक बयान दिए। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने करणी सेना को भी खुली चुनौती दी। उनका कहना है कि अगर करणी सेना सामने आती है तो वे आमने-सामने की लड़ाई के लिए तैयार हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आकाशवाणी चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अणु बेनीवाल का कहना है कि कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें हिरासत में लिया गया है। साथ ही जो हंगामा कर रहे थे, उन्हें मौके से हटाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें