फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ज्योतिरादित्य का रॉयल अंदाज, शहर की सड़कों पर थंडरबर्ड विंटेज कार चलाते नजर आए महाराज

Sat, 04 Oct 2025 05:11 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

केन्द्रीय मंत्री व ग्वालियर राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया थंडरबर्ड रॉयल विंटेज कार ड्राइव करते नजर आए। सिंधिया को कार चलाते देख समर्थक रोमांचित हुए और शोर मचाते हुए इस पल को अपने अपने मोबाइल में कैद किया। केंद्रीय मंत्री ने भी अपने शाही अंदाज में समर्थकों को हाथ से इशारा कर अभिवादन किया। सिंधिया ग्वालियर फोर्ट स्थित सिंधिया बॉयज स्कूल जा रहे थे।

ज्योतिरादित्य जिस थंडरबर्ड रॉयल विंटेज कार को ड्राइव करते नजर आए वह बहुत एंटिक कार है और देश के चुनिंदा राजघरानों में से एक सिंधिया राजघराने के पास आज भी सुरक्षित व संरक्षित है। बता दें कि फोर्ड थंडरबर्ड एक डेसिंग लुक वाली कार है, यह अपनी पहली पीढ़ी की सबसे प्रसिद्ध विंटेज थंडरबर्ड में से एक है, जो अपनी दो सीटों वाली कॉन्फिगरेशन और स्टाइलिश डिजाइन के लिए आज भी जानी जाती है।

ये भी पढ़ें: Indore News: इंदौर में सजी ‘जत्रा’, मराठी संस्कृति और व्यंजनों का धमाकेदार मेला शुरू

गौरतलब है कि इन दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर हैं और दशहरा पर शमी पूजन के लिए ग्वालियर आए थे। ज्योतिरादित्य जब अपने महल में होते हैं तो त्योहार के समय वे सिंधिया रियासत कालीन परंपराओं को हर वर्ष राजशाही पोशाक में निभाते हैं। इसी के साथ वे कभी-कभी अपनी एंटिक गाड़ियों को खुद ही ड्राइव करते हैं। कल रात भी वे कुछ इसी अंदाज में नजर आए।

बीते दो दिनों से महल में मौजूद सिंधिया ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि यह बैठक बहुत सार्थक रही है। इसमें शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों पर बातचीत हुई है। सड़कों पर हमारी खुलकर बातचीत हुई है। 234 सड़कें ऐसी हैं, जिन पर काम होना है। इसके अलावा एलिवेटेड रोड, रेलवे स्टेशन और चंबल से पानी लाने के प्रोजेक्ट पर भी सार्थक बातचीत हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें