विजयपुर के गढ़ी गांव में एक युवक का ज्वाला मादा चीता के साथ सेल्फी लेते हुए वीडियो सामने आया है। खेतों में दिखे चीते के पास जाकर युवक ने सेल्फी ली और वीडियो बनाया। इसके बाद अपने फेसबुक पर सेल्फी पोस्ट की। वीडियो में वह बिना किसी भय के चीते के निकट खड़ा दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी चीतों को देखा गया है। हालांकि, इस तरह से लोगों के इतने पास आना असामान्य स्थिति है।
ये भी पढ़ें- पुलिस भर्ती में बड़ा घोटाला; असली की जगह सॉल्वर बैठा, आधार में फोटो बदलवाकर दी परीक्षा
हालांकि पूर्व में भी कई बार वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है। विभाग ने लोगों से कहा है कि वन्यजीवों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल दी जाए। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए की गई यह लापरवाही न सिर्फ मानव जीवन के लिए खतरनाक है, बल्कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए भी चुनौती बन सकती है। इस मामले में जब कूनो के अधिकारियों को फोन लगाया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
ये भी पढ़ें- बेटे ने बंदूक से तीन गोलियां मारकर पिता की कर दी हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पहले भी आया था वीडियो
इससे पहले अप्रैल में कूनो नेशनल पार्क में चीतों का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में मादा चीता ज्वाला अपने चार शावकों के साथ पानी पीती दिखी थी। यह पानी उसे वन विभाग की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर ने पिलाया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में चालक सत्तू गुर्जर हाथ में परात और एक पानी की केन लेकर आता है। वह केन से परात में पानी भरता है और शिकार के बाद पेड़ के नीचे बैठकर अपने शवकों के साथ आराम कर रही ज्वाला को आवाज देता है। वह चीतों को अंग्रेजी में 'COME' कहकर बुलाता है, यह सुनते ही ज्वाला और उसके चारों शवक तुरंत उसके पास पहुंच जाते हैं और परात से पानी पीते हैं।