फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire News: ग्वालियर में भीषण आग, गोदाम धू-धू कर जला, जिम की मशीनें तक पिघलीं; बड़ा हादसा टला

Mon, 18 May 2026 07:04 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर शहर के सागरताल क्षेत्र में एक कबाड़ और गाड़ियों की सीट बनाने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी तपन से पड़ोस में स्थित जिम की कुछ मशीनें तक पिघल गईं। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते मोर्चा संभाला, वरना चंद कदमों की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप और मैरिज गार्डन बड़ी तबाही का कारण बन सकते थे। दमकल की 15 गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को शांत किया।

गोदाम में गाड़ियों की सीट बनाने के लिए भारी मात्रा में फोम और कबाड़ भरा था, जिसने आग को चंद मिनटों में विकराल बना दिया। आसपास आग से अफरातफरी मच गई।लोगों ने पुलिस को सूचना दी, साथ ही दमकल दस्ते को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की जिम की मशीनें और उपकरण गर्मी से खराब हो गए। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।

पढ़ें: पिपरिया में फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस; वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुरानी छावनी और फायर मुख्यालय से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालकर आसपास के मकानों को खाली कराया। हादसा स्थल से महज दो-तीन मकान छोड़कर ही एक पेट्रोल पंप और पास में ही रजवाड़ा मैरिज गार्डन स्थित है। अगर हवा का रुख थोड़ा भी बदलता या आग पर काबू पाने में देरी होती, तो ग्वालियर में बड़ा विस्फोट या जनहानि हो सकती थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें