फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: कार से बाहर निकलते ही कांग्रेस नेता सतेंद्र कुशवाहा पर जानलेवा हमला

ग्वालियर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने कांग्रेस नेता सतेंद्र सिंह कुशवाह पर देर रात जानलेवा हमला कर दिया। घटना मेला ग्राउंड के पीछे स्थित न्यू विवेक नगर की है, जहां रात करीब 2 बजे घात लगाए बैठे हमलावरों ने कुशवाह पर बंदूक की बटों से हमला किया।

जानकारी के मुताबिक कुशवाह एक कार्यक्रम से लौटकर घर पहुंचे ही थे कि तभी अचानक बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया। गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गोले के मंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें