फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: नरवाई में लगी आग ने बीती रात मचाई भारी तबाही, चपेट में आने से चार लोग झुलसे; इलाज जारी

Sun, 27 Apr 2025 12:03 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर जिले के भितरवार के चीनौर क्षेत्र के ग्राम ररूआ में नरवाई में लगी आग ने बीती रात भारी तबाही मचाई। आग की चपेट में आने से 4 ग्रामीण झुलस गए। दो लोडिंग वाहन, भूसे के कूप और 6 मकान जलकर राख हो गए। पदम कुशवाहा, मदन परिहार, मातादीन बघेल इस आग में झुलसे गए, वहीं विनोद परिहार का 20 साल का बेटा भी इस आग की चपेट में आ गया है। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

पढ़ें: देवर ने लाठी से भाभी की हत्या कर शव जंगल में दफनाया, पुलिस ने बरामद किया शव; जानें पूरा मामला    

बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रिहायशी बस्ती तक पहुंची आग से भूसे और कंडे के कूप, दो आइसर गाड़ियां और कुछ बाइक भी जल गईं। चीनौर और भितरवार से 5 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। चीनौर थाना प्रभारी शैलेंद्र गुर्जर, करहिया थाना प्रभारी देवेंद्र लोधी और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाने में जुटे हैं। क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर भी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को सांत्वना दी। भितरवार के घाटमपुर में भी आग ने तबाही मचाई। आग खीरिया और बागबई फॉर्म तक पहुंच गई। सड़क किनारे लगी आग से यातायात प्रभावित हुआ। इधर, ग्वालियर से एडीएम, भितरवार एसडीएम संजीव जैन, एसडीओपी जितेंद्र नगाइच और तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें