फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: आंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल, दिग्विजय सिंह ने भाजपा को दी चेतावनी, जानिए क्या बोले

Wed, 25 Jun 2025 08:14 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

इस समय पूरे मध्य प्रदेश में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसको लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रश्न ये है कि क्या भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगना चाहिए या नहीं ? ग्वालियर के कुछ वकील साहब ने एक पेंपलेट निकाली है, जिसमें लिखा है कि कोई बीएन राव ने संविधान लिखा है। बी एन राव संविधान समिति के सदस्य नहीं थे.. अरे कौन है बीएन राव?

वहीं डबल भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार को चेतावनी देते हैं कहा कि अगर आपने आंबेडकर की प्रतिमा नहीं लगाई तो यह माना जाएगा कि बाबा साहब के विरोधी हैं। भारतीय स्वयंसेवक संघ ने भारतीय संविधान को जलाया था ये एक इतिहास है और उसका विरोध किया था। हम संविधान के बचाव के लिए संविधान सत्याग्रह मना रहे हैं, वो क्या कर रहे हैं। संविधान की हत्या दिवस.. ये कांग्रेस और भाजपा में फर्क है।

ये भी पढ़ें-  जैसलमेर में लोगों ने श्वान से छुड़ाया नवजात का शव, किसने फेंका बच्चा, जांच में जुटी पुलिस

बता दें आज ग्वालियर में कांग्रेस ने संविधान सत्याग्रह उपवास रखा, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित तमाम बड़े नेता शामिल हुए। इस सत्याग्रह की जारी कांग्रेस ने दलित वोट को साधने की कोशिश की और कहा कि कांग्रेस पार्टी के विचारधारा और आंबेडकर की विचारधारा फेविकोल की जोड़ की तरह मजबूत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें