पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद शहर में अभी भी युवा स्टंटबाजी कर अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। इस बीच कुछ कार सवार युवकों ने खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं। एक युवक कार की छत पर खड़े होकर स्टंट करता हुआ नजर आया, जबकि दूसरा युवक कार की खिड़की से आधा बाहर निकला हुआ था और छत पर खड़े युवक का हाथ पकड़े हुए था।
ये भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित अन्य 15 पर केस दर्ज, मुख्यमंत्री का पुतला जलाने पर कार्रवाई
जान खतरे में डाल रहे थे
स्टंट करने वाला युवक कभी छत पर बैठ जाता है, तो कभी खड़ा हो जाता है। इस दौरान वह मोबाइल देखता है और मोबाइल पर बातचीत भी करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ओर वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ चुका है जिस पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।दरअसल वायरल हुए वीडियो में सफेद रंग की अर्टिगा कार MP07 ZC-6979 में सवार युवक सड़क पर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- संगीत विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज
घटना के दौरान आसपास से कई वाहन गुजर रहे थे। पीछे आ रही एक कार में सवार लोगों ने इन युवकों का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। माना जा रहा है कि युवक शीतला माता मंदिर के लिए जा रहे थे। वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और खुद के साथ दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले युवकों की पहचान कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर की जा रही है। जल्द उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।