फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: पहले कांवड़ चढ़ाने को लेकर मचा बवाल, मंदिर में भिड़े डाक कांवड़ियों के दो पक्ष; चले लात-घूंसे

Wed, 12 Aug 2026 06:24 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

रामपुर कला क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वयंभू शिवलिंग टेलरी वाले भोले बाबा मंदिर में पहले कांवड़ चढ़ाने को लेकर डाक कांवड़ियों के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, श्रावण मास में बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेकर डाक कांवड़ के जरिए अलग-अलग शिव मंदिरों में पहुंच रहे हैं। इसी दौरान रुद्र घान खालसा की डाक कांवड़ टीम टेलरी वाले भोले बाबा मंदिर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि मंदिर में सबसे पहले कांवड़ चढ़ाने को लेकर उनकी एक अन्य कांवड़िया टीम से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मंदिर परिसर में मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढे़ं:  बिना ओटीपी आरक्षक के खाते से 36 हजार उड़ाए, तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, विवाद की पूरी वजह और मारपीट में शामिल लोगों को लेकर पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। श्रावण मास के दौरान टेलरी वाले भोले बाबा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में कांवड़ियों के बीच हुए विवाद ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें