ग्वालियर जिले के डबरा में एक बोलेरो वाहन हरसी हाई लेवल नहर में डूब गई। हादसे के बारे में ग्रामीणों को सूचना पर थाना प्रभारी देवेंद्र लोधी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से वाहन का रेस्क्यू किया गया है। घटना करहिया थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में हुई है। बोलेरो वाहन (MP-30 C-1444) जो डबरा की बल्ला का डेरा निवासी शीला परिहार के नाम से दर्ज है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने जब बोलेरो मालकिन से पूछताछ की तो उसने बताया कि कोई जितेंद्र रावत इस गाड़ी को चलाता था। उसने 15 दिन पहले ही दो लाख रुपये में यह गाड़ी खरीदी थी और कल भी वही इस गाड़ी को लेकर गया था। हालांकि, जिस जितेंद्र रावत का महिला जिक्र कर रही है न तो उसके पिता का नाम बता पा रही। न ही उसका घर का सही पता के बारे में जानकारी दे पाई।
पुलिस की माने तो कुछ दिन पहले बिलौआ थाना क्षेत्र के राजपूत ढाबा के पास एक सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें गर्गाचार्य पुत्र रामबाबू शर्मा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। मामले में परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस का दावा है कि यह वही बोलेरो है, जिससे रामबाबू को टक्कर मारी गई थी।
क्योंकि पुलिस ने उस मामले में सीसीटीवी देखे थे, जिसमें यही गाड़ी दिख रही है। पुलिस इस मामले में उस एंगल को भी तलाश रही है। हालांकि, पुलिस अभी स्पष्ट तौर पर कुछ कहने से बच रही है।इधर, इस बारे में भितरवार एसडीओपी जितेंद्र नागयच का कहना है कि जो बोलेरो मिली है, उससे बिलौआ थाना क्षेत्र में कोई एक्सीडेंट किया था। मामले की हर एंगल से जांच जारी है।