फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: नाबालिग छात्रा को जबरन कार में बैठाकर भागे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा

Tue, 01 Apr 2025 11:46 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर जिले में नाबालिग छात्रा को जबरन कार में बैठाकर भागने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि मामला अपहरण का या फिर आपसी विवाद का है।

पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम में फोन कर किसी ने छात्रा के अपहरण की सूचना दी थी। उसने कार के चेतकपुरी माधवनगर से महाराजबाड़ा की तरफ जाने की बात कही। इस पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। करीब 25 मिनट बाद रॉक्सी पुल पर पुलिस ने कार को ट्रेस कर लिया। गाड़ी रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने बैरिकेड्स लगाए और कार सवारों को रुकने की चेतावनी दी। ड्राइवर ने बैरिकेड्स को टक्कर मारते हुए कार भगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद लड़की समेत दोनों युवकों से माधौगंज थाने लगाकर पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें: आज से ओले-बारिश और आंधी का अलर्ट, चार दिन तक बदला रहेगा प्रदेश का मौसम, जानें कब-कैसा रहेगा

माधौगंज पुलिस के मुताबिक, ग्वालियर के माधवनगर गेट से मारुति स्विफ्ट कार (नंबर MP07 ZG 0352) में सवार दो युवक लड़की को जबरन अपने साथ ले जा रहे थे। सोमवार दोपहर 12 बजे सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली, जिसे सभी पॉइंट्स पर फॉरवर्ड किया गया। शहर में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई। पुलिस की कई चेकिंग पॉइंट्स से बचते हुए कार करीब 25 मिनट बाद माधौगंज थाना क्षेत्र के रॉक्सी पुल पर दिखाई दी। वहां मौजूद हवलदार ने सड़क पर बैरिकेड्स लगाकर उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन, कार सवार युवकों ने भागने के प्रयास बैरिकेड्स में टक्कर मार दी, हालांकि वे ऐसा नहीं सके। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आर्यन शुक्ला और अभिषेक नारवे को गिरफ्तार कर लिया। 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अब पुलिस अधीक्षक कर सकेंगे जिलों के अंदर डीएसपी के ट्रांसफर, अधिकारियों में मतभेद

एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़की का कार सवारों ने अपहरण किया है, जिस पर घेराबंदी कर कार को रॉक्सी पुल पर पकड़ लिया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि असल मामला क्या है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें