फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: निगम के इंजीनियर के तीन मंजिला घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान पूरी तरह खाक

Wed, 19 Mar 2025 05:13 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर में निगम के इंजीनियर के घर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग से तीन मंजिल मकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते इंजीनियर अपने परिवार के साथ घर से बाहर निकल आया, जिससे उसकी जान बच गई।घटना बहोड़ापुर क्षेत्र के श्री विहार कॉलोनी में की है। आग की सूचना इंजीनियर ने तत्काल फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पानी की बौछार कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फिलहाल आग में कोई जनहानि नहीं हुई है, आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बुरहानपुर में आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट से भड़के लोग, विरोध प्रदर्शन के बाद एक गिरफ्तार

ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र के श्री विहार कॉलोनी में बुधवार नगर निगम में पदस्थ इंजीनियर ब्रजकिशोर त्यागी के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई की तीन मंजिला मकान में रखा गृहस्थी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। मकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव अशोकनगर में हादसे का शिकार, मीडिया से बात कर रहे थे तभी टूट गईं सीढ़ियां

फायर ब्रिगेड अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि श्री विहार कॉलोनी में बुधवार नगर निगम में पदस्थ इंजीनियर ब्रिज किशोर त्यागी द्वारा घर में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई थी, सूचना मिलती कंट्रोल रूम से चार गाड़ियां रवाना की गई थी। लेकिन आग ज्यादा होने के चलते एक गाड़ी और भेजी गई थी, जहां पांच गाड़ियों की मदद से घर में लगी आग को बुझा दिया गया है। आज में कोई जनहानि नहीं हुई है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें