फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: घर के आगे पटाखे चलाने से रोका, पूरे परिवार पर कर दिया प्राणघातक हमला

Sun, 10 Nov 2024 07:06 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

मध्यप्रदेश के गुना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसी ने अपना रौब दिखाते हुए गुंडे बुलवाए और पूरे परिवार के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित परिवार के कई सदस्य हाल ही में जिला अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम 4-5 नवंबर की रात की दरमियानी रात में सामने आया है। जहां बंगला मोहल्ला निवासी रागनी केवट का भाई घर के बाहर खड़ा था। तभी पड़ोस में रहने वाला एक लड़का पटाखे चलाने पहुंच गया। जिसपर रागनी के भाई शिवा केवट ने आपत्ति जताई तो उसे धमका दिया गया। शिवा ने अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत घर आकर की, जिसके बाद विवाद शुरु हो गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सोनू केवट और उसके 10-15 दोस्तों ने रागनी केवट, उसकी मां शशि केवट, चाचा विवेक केवट, बजन अंजली के साथ घातक हथियारों से मारपीट की। पीड़ित परिवार ने देर रात को ही घटना की शिकायत दर्ज करवा दी, लेकिन अब तक करीब 4 से 5 दिन गुजर जाने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं पीडि़त परिवार अस्पताल से घर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें