फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: अमेरिकी टैरिफ का क्या असर होगा इसका अध्ययन करना पड़ेगा, सिंधिया बोले-भारत 2028 में बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

Thu, 10 Apr 2025 10:12 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजित महापात्रा ने बुधवार को गोवर्धन गौशाला, गौ अभ्यारण्य और अनुसंधान केंद्र का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। करीब 44 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली गौशाला और अभ्यारण्य को सिंधिया ने जिले में गौसंवर्धन की दिशा में प्रभावी और सराहनीय प्रयास बताया है।

ये भी पढ़ें: कुंवारा है डॉ. कैम, दस्तावेज में पत्नी-बच्चों के नाम फर्जी, MBBS की डिग्री असली बताई; किए बड़े खुलासे

गुना जिले के ग्राम पांज में आधुनिक एवं पारंपरिक सुविधाओं से लैस गोवर्धन गौशाला, गौ अभ्यारण्य और अनुसंधान केंद्र में 5 हजार से अधिक निराश्रित गायों को रखने का लक्ष्य रखा गया है। भूमिपूजन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से आश्वस्त किया कि वे गौशाला के संचालन और रखरखाव में हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़ें: सात जानें लेने वाले फर्जी डॉक्टर को पूछताछ में आया बुखार, इन बीमारियों से भी परेशान, कैसी कट रही रिमांड?

सिंधिया ने कार्यक्रम के मंच से गुना नगरीय क्षेत्र को भविष्य में नगर निगम का दर्जा प्राप्त होने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि नगर निगम को इस गौशाला से महत्वपूर्ण लाभ होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक अशोक सिंह कुशवाह, गोवर्धन गौशाला समिति अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल और गुना विधायक पन्नालाल शाक्य भी मौजूद रहे। सिंधिया ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से भी चर्चा की।

ये भी पढ़ें:  फर्जी डॉक्टर के इलाज से दम तोड़ने वालों के परिजनों ने सुनाई व्यथा, भरा है गुस्सा

उन्होंने अमेरिका द्वारा भारत सहित दुनिया के तमाम देशों पर लागू किए गए टैरिफ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। सिंधिया ने कहा कि टैरिफ का तुलनात्मक रूप से अध्ययन करने की आवश्यकता है। किस देश पर कितना टैरिफ लागू किया गया और उसका क्या असर हुआ, यह देखने पर वस्तुस्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सिंधिया ने दावा किया कि भारत के उत्पाद दुनिया की तुलना में सर्वश्रेष्ठ हैं। टैरिफ लागू होने के बावजूद हमारे उत्पादों की मांग बढ़ी है। भारत हर हाल में वर्ष 2028 तक पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें