फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna Borewell Accident: बोरवेल के पास खोदा गया 45 फीट गहरा गड्ढा, टनल बनाकर सुमित तक पहुंचने की हो रही कोशिश

Sun, 29 Dec 2024 08:07 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपल्या गांव में रहने वाले दस वर्षीय सुमित को बोरवेल से निकालने की मशक्कत रात भर से जारी है। बचाव दल की टीम बोरवेल के पास ही लगभग 45 फीट गहरा गड्ढा खोद चुकी हैं। अब इसके बाद गड्ढे से लेकर बोरवेल तक टनल बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें लगभग 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है।

बता दें पिपल्या गांव का रहने वाला 10 वर्षीय सुमित मीणा शनिवार की शाम पतंग उड़ाते उड़ाते खेत में खुले बोरवेल के लगभग 45 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। सुमित 39 फीट पर जाकर फंस गया है। सुमित के बचाने के प्रयास लगातार जारी हैं। सुमित जिस गहराई में वहां ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस लेने में दिक्कत न हो इसके लिए पाइप के माध्य में से गड्ढे में ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचा बचाव दल जेसीबी के माध्यम से बोरवेल के पास ही रात भर से गड्ढा खोदने का कार्य कर रहा था। गड्ढा खोदकर अब बोरवेल तक हाथों से टनल बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें लगभग 3 घंटे लग सकते हैं और उसके बाद ही सुमित तक पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें