फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गुना में दुष्कर्म की सजा काट रहे 28 साल के कैदी की मौत, जानिए जेलर ने क्या बताया

Sat, 25 Jan 2025 04:18 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

मध्यप्रदेश की जिला जेल गुना में सजा काट रहे दुष्कर्म के मामले में जिला जेल में बंद कैदी की शनिवार सुबह अचानक तबियत खराब होने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। जेल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय सजायाफ्ता कैदी गोवर्धन पुत्र राम सिंह कुशवाह निवासी कदवाया ने शनिवार सुबह आठ बजे उल्टी होने की जानकारी जेल प्रबंधन को दी थी। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गोवर्धन कुशवाह को मृत घोषित कर दिया।जेल प्रशासन ने घटना के बारे में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। बताया जा रहा है कि गोवर्धन को साल 2023 में सजा सुनाई गई थी। वह 18 महीनों से गुना जेल में बंद था, उसके खिलाफ एक और मामला जिला न्यायालय में विचारधीन है।

गोवर्धन की मौत अचानक कैसे हुई, इस बारे में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जेल प्रशासन के साथ जांच शुरू कर दी है। वहीं, उक्त मामले में जेलर अतुल सिन्हा का कहना है कि लगभग डेढ़ वर्ष से जेल में बंद दुष्कर्म के मामले में दस वर्ष की सजा काट रहे बंदी ने सुबह-सुबह तबियत खराब होने की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि जिला जेल में बंद कैदी की अचानक हुई मौत के बाद से गुना जिला जेल में हड़कंप मच गया है और वहीं पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है कि आखिर कैदी की मौत अचानक कैसे हुई। फिलहाल, यह सब कुछ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही पुख्ता हो पाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें