फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: कांवड़िए बने ज्योतिरादित्य सिंधिया, कंधे पर कांवड़ उठाकर चले, बोले- हर-हर महादेव, Video

Mon, 12 Aug 2024 09:27 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

मध्यप्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सोमवार को एक अलग अवतार देखने को मिला है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, सिंधिया का यह नया रूप एक कांवड़िए का है, जो शिव भक्ति में लीन नजर आ रहा है। आपको बता दें, भगवान शिव के प्रिय दिन और महीने में सावन के चौथे सोमवार को भारत सरकार के केंद्रीय दूर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में शिव भक्ति में लीन नज़र आए। जहां वे कावड़ यात्रा में शामिल हुए और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमान टेकरी पहुंचे। जहां उन्होंने बालाजी के दर्शन कर पूजा की तथा टेकरी स्थित भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और पूजा अर्चना के पश्चात आशीर्वाद भी लिया। कांवड़िए के रूप में सिंधिया का यह रूप सोशल मीडिया पर भी जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें