फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: राजश्री लेने जाओगे तो मुझे जिंदा नहीं पाओगे, और महिला ने लगा ली फांसी, उपचार के दौरान मौत

Fri, 06 Dec 2024 08:35 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र के मनोहरपुरा गांव में 20 वर्षीय विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामूली विवाद का कारण गुटखा पाउच बना। घटना गुरुवार दोपहर की है जब रचना बाई ने अपने पति बंटी नायक को राजश्री गुटखा खरीदने से मना किया। दोनों के बीच विवाद हुआ, और रचना ने चेतावनी दी कि अगर बंटी गुटखा लेने गया, तो वह उसे जिंदा नहीं देख पाएगा। बंटी ने इस धमकी को हल्के में लिया और गुटखा खरीदकर लौट आया। लेकिन घर पहुंचने पर उसे रचना फांसी के फंदे से लटकी मिली। घबराए बंटी ने तुरंत अपनी मां और पड़ोसियों को सूचना दी। परिजन रचना को आरोन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां सुविधाएं नहीं मिलने के कारण उसे गुना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां रातभर चले उपचार के बावजूद शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे रचना की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि इतनी मामूली बात पर कोई आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें