फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: पुल के ऊपर से बह रहा पानी, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे ग्रामीण; देखे वीडियो

Fri, 16 Aug 2024 10:02 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

भारी बारिश के चलते जिले के दूर-दराज इलाकों में स्थित निचले रास्ते और पुल आवागमन के लिए खतरनाक हो गए हैं। कई स्थानों पर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। जिले के सिरसी थाना क्षेत्र में निहाल देवी मंदिर के पास स्थित पुलिया के ऊपर भी कई घंटों से पानी बह रहा है, जिसके चलते पुलिस ने एहतियात के तौर पर आवागमन रोक दिया है। सिरसी थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी खुद मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया कि जब तक पानी का स्तर कम न हो जाए, तब तक पुलिया के ऊपर से गुजरने का प्रयास न करें। हालांकि, इस दौरान कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करने का प्रयास करते देखे गए, जिस पर पुलिस ने उन्हें सख्त चेतावनी दी। उल्लेखनीय है कि निहाल देवी क्षेत्र की यह पुलिया सिरसी सहित राजस्थान के कई गांवों को गुना जिले से जोड़ती है। बारिश के दौरान इस पुलिया के ऊपर पानी आने से लोगों को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें