फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: 24 घंटे में मीटर में आग लगने की दूसरी घटना, आग से मोबाइल दुकान जलकर हुई स्वाहा

Sat, 07 Dec 2024 07:06 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

गुना शहर में 24 घंटों के दरमियान शॉर्ट सर्किट आगजनी का दूसरा मामला सामने आया है। इस बार हाट रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक एंड मोबाइल शॉप में आगजनी हुई, जिसमें लाखों रुपए के मोबाइल और बिजली से चलने वाले बड़े उपकरण जलकर राख हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक आगजनी की घटना हाट रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पास शिवम इलेक्ट्रॉनिक एंड मोबाइल में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच स्थानीय लोगों ने दुकान के अंदर से आग की लपटों को उठते देखा और फायर ब्रिगेड के साथ-साथ दुकान मालिक को भी सूचना दी। इस दुकान को संचालित करने वाले अनिल कुमार यादव गुना से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित चक सिंघाड़ी गांव में रहते हैं, इसलिए उन्हें दुकान तक आने में समय लग गया।

हालांकि इससे पहले मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग बुझाने की जद्दोजहद शुरु कर दी। आग बुझने के बाद दुकानदार ने जैसे ही शटर खोला तो दुकान की हालत देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, कुछ ही देर में आग के दौरान महंगे मोबाइल, कूलर, पंख और दुकान के अंदर रखी एक मोटरसाइकिल भी जलकर लगभग राख में तब्दील हो चुकी थी। दुकान के अंदर की हालत देखकर मालिक बेहद दुखी नजर आया, जिसे स्थानीय लोगों ने दिलासा दिया।

प्रारंभिक जानकारी में आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट ही बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे बीजी रोड स्थित ओवर ब्रिज के नीचे भी विद्युत मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट के बाद एक कपड़ा गोदाम पूरी तरह जल गई थी। जबकि आसपास की दुकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था। इस तरह 24 घंटों में शॉर्ट सर्किट से आगजनी का दूसरा मामला सामने आने के बाद दुकानदार सतर्क हो गए हैं और अब दुकानों की वायरिंग चेक करवाने की प्रक्रिया शुरु दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें