फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: भाजपा नेता के मुनीम से पांच लाख की लूट, वीडियो हुआ वायरल; पुलिस छानबीन में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Updated Sat, 07 Dec 2024 07:10 PM IST

गुना जिले के मधुसूदनगढ़ कस्बे में नगर परिषद उपाध्यक्ष द्वारा संचालित पेट्रोल पंप के मुनीम से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी सामने आई है कि शुक्रवार रात लगभग 9 बजे मधुसूदनगढ़ में संचालित बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर काम करने वाले मुनीम पवन खंडेलवाल लगभग 5 लाख रुपए से भरा बैग लेकर अपने घर की ओर जा रहा था।      

इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाश उसके पीछे चल रहे थे। मौका पाकर बदमाशों ने मुनीम के हाथ से बैग छीन लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें मुनीम बदमाशों का पीछा करते हुए दिखाई दे रहा है। वारदात के तत्काल बाद मुनीम ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद से टीम में सक्रिय हो गई है और बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। पेट्रोल पंप मधुसूदनगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता कौशलेंद्र अग्रवाल का है।

गौरतलब है कि, मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिले में इस तरह की वारदात पहले भी सामने आ चुकी है, जिसमें बदमाश पहले व्यक्ति का पीछा करते है और सुनसान जगह आने पर टार्गेट किए गए व्यक्ति का बैग छीनकर भाग निकलते है। ऐसा ही घटनाक्रम हाल ही में गुना जिले से भी सामने आया, जिसमें अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मुनीम से रूपये से भरा हुआ बैग छीन लिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें