फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: गुना में नदी पार करते चार लोग बहे, एक का शव बरामद, तीन लापता, रेस्क्यू जारी

Sat, 21 Jun 2025 01:44 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

जिले के फतेहगढ़ इलाके में शनिवार सुबह कोहन नदी को पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक बह गई। इस दौरान ट्रॉली और बाइक पर सवार चार लोग नदी में बहे, इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान गोलू पुत्र रामविलास के रूप में हुई है। गोली अपने साथी के साथ बाइक पर था। लापता लोगों में ट्रैक्टर पर सवार करन और सागर सगे भाई हैं और फतेहगढ़ के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और SDERF की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक गुना में पिछले 12 घंटे में करीब ढाई इंच बारिश दर्ज की गई है, जिससे नदी नाले उफान पर है। जानकारी के अनुसार करन अपने भाई सागर के साथ राजस्थान के छबड़ा से लहसुन बेचकर ट्रैक्टर ट्रॉली से अपने घर आ रहा था। रास्ते में पड़ी कोहन नदी उफान पर थी। इसके बाद भी करन ने नदी पार करने का जोखिम उठाया। उसने ट्रैक्टर आगे बढ़ाया, लेकिन तेज धार में संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली समेत दोनों बह गए।

ये भी पढ़ें- इलाज और शिक्षा का लालच देकर धर्मांतरण की कोशिश, देवास में चार युवक-युवतियां गिरफ्तार

हादसे में अपनी जान गंवाने वाला गोलू साथियों के साथ फतेहगढ़ गया था। रात में उसके दो साथी वहीं रुक गए। वह अपने एक साथी के साथ गांव लौट रहा था। ग्रामीणों ने SDERF टीम को बताया कि इसी दौरान शनिवार सुबह नदी पार करते समय वह साथी के साथ बाइक सहित बरसाती नदी में बह गया। वहां से बहकर वो कोहन नदी तक पहुंच गया, जहां उसका शव मिला।

SDOP विवेक अष्ठाना ने बताया कि अभी तीन लोगों के बहने की सूचना है। इसमें से एक का शव कोहन नदी के टापू पर बरामद कर लिया गया है। लहसुन बेचकर आए दोनों युवकों की तलाश जारी है।ट्रैक्टर ट्रॉली को नदी से निकाल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें