फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ट्रेन में गांजे की तस्करी कर रही युवती गिरफ्तार, सात किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त

Tue, 17 Jan 2023 01:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

मध्यप्रदेश में गांजा तस्कर नए-नए तरीकों से तस्करी कर रहे हैं। फोर व्हीलर वाहन के बाद अब ट्रेन से भी गांजे की तस्करी करना तस्करों ने शुरू कर दिया है। हाल ही में रेलवे पुलिस ने एक युवती को ट्रेन से गांजे की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। युवती के पास से करीब साढे सात किलो गांजा जब्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि युवती उड़ीसा के संबलपुर से जबलपुर गांजे की तस्करी कर रही थी, जिसके कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। शहडोल जीआरपी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी युवती यात्री ट्रेन दुर्ग अजमेर में गांजा लेकर जबलपुर जा रहे थी, जिसकी सूचना जीआरपी शहडोल पुलिस को लगी और स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी में युवती के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया। रेल पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक जेठू सिंह, प्रधान आरक्षक राम लोटन, महिला आरक्षक प्रियंका सिंह ,ने बताया कि आरोपी युवती निहारिका सोंधिया (रेलवे क्रॉसिंग गढ़ा जबलपुर) को गांजे के साथ गिरफ्तार कर रेल नारकोटिक्स ड्रग एवं अन्य धाराओं पर प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवती अपने साथ रखें बैग में गांजे के पैकेट रखकर तस्करी कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें