फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: मध्यप्रदेश में फिर लौटी कड़ाके की ठंड, खेतों में खड़ी फसल पर जमी ओस, पाइपलाइन में पानी बना बर्फ

Mon, 16 Jan 2023 11:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। जहां दो दिन पहले तक लोगों को ठंड से राहत मिलती दिखाई दे रही थी, तो वहीं मकर संक्रांति पर एक बार फिर सर्दी ने अपना असर दिखाया है। रात का तापमान गिरकर पांच डिग्री पर पहुंच गया, जिसके चलते रविवार की रात मौसम की सबसे सर्द रातों में दर्ज हो गई। तापमान में लगातार गिरावट के चलते फसलों पर बर्फ जमने लगी है, जिसके चलते नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। ठंड के चलते पाइप लाइन के अंदर पानी बर्फ बनकर जम रहा है।

मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में सर्दी और बढ़ेगी, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में भी गिरावट की आशंका है। लगातार सर्दी बढ़ने से किसानों की परेशानी भी अब बढ़ती नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई थी, लेकिन दो दिनों से अब फिर से दिन और रात के तापमान में गिरावट आ रही है।

बीते दो दिनों के दौरान ही रात के तापमान में लगभग पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार रात का तापमान 10 डिग्री था, जो कि गिर कर शनिवार को सात डिग्री पर पहुंचा और रविवार को तापमान में दो डिग्री की और गिरावट आई और तापमान पांच डिग्री पर पहुंच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें