फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dindori Hospital: मिनरल वाटर की बोतल से नाबालिग का इलाज! वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Fri, 24 Jul 2026 07:56 AM IST
डिंडोरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में जहर खाने वाले एक नाबालिग मरीज को गैस्ट्रिक ट्यूब के जरिए मिनरल वाटर की बोतल से ड्रिप चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज पांडे ने उपचार प्रक्रिया में चूक होना स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और जो भी कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Ujjain: बाबा श्री महाकाल का पंचामृत से अभिषेक के बाद किया गया दिव्य श्रृंगार, भस्म आरती में दिए दिव्य दर्शन

वहीं, मामला तूल पकड़ने के बाद डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने भी पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों के उपचार में बरती जा रही लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें