फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: पीथमपुर में सड़क किनारे ठेकेदार का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 26 Jan 2026 01:44 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

धार जिले की औद्योगिक नगर पीथमपुर में सड़क किनारे रक्तरंजित शव मिलने हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रकरण की विवेचना शुरू की। मृतक की पहचान मनावर निवासी 42 वर्षीय शंकर पिता लालू सोलंकी के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सोमवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पीथमपुर सेक्टर एक थाना अंतर्गत राउ पीथमपुर बायपास पर धन्नड़ के कपिला चौराहे के पास बीती रात एक अधेड़ का रक्तरंजित शव सड़क किनारे मिला। मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर मृतक का शव औंधे मुंह पड़ा था और उसके सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक रवि सोनेर रात 12:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच शुरू कर दी है। मृतक शंकर सोलंकी पीथमपुर में ठेकेदारी का काम करते थे। उनके मित्रों के अनुसार, उनकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर नगर पालिका के शव वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मामले की जांच के तहत पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें- खेलो इंडिया विंटर गेम्स: मैहर की उद्रेका सिंह बनीं भारत की सबसे तेज महिला आइस स्केटर, जीता स्वर्ण पदक

सेक्टर एक थाने की उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है, जहां परिजन भी पहुंच गए हैं। पुलिस अब मृतक की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें