फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: तेज बहाव में बाइक सवार ने डाल दी बाइक, मुश्किल में फंसे प्राण; गाड़ी सहित गिरा मौत के मुंह पर

Sat, 30 Aug 2025 08:06 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

मध्य प्रदेश के धार जिले में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। कई जगह नदी-नाले उफान पर हैं। नालछा थाना क्षेत्र की सोडपुर बड़ी नदी पर बने पुल से एक युवक ने बाइक निकालने की कोशिश की। पानी का बहाव इतना तेज था कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत नदी में जा गिरा।खुशकिस्मती रही कि युवक तैरकर बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई, लेकिन बाइक तेज धारा में बह गई। घटना देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए, हालांकि सभी ने राहत की सांस ली कि युवक सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें- Bageshwar Dham: 'एक-दूसरे को मिटाने में खर्च न करें...' शंकारचार्य-संतों से ऐसा क्यों बोले धीरेंद्र शास्त्री

बारिश से बढ़ा खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण नदियों और नालों में पानी बहुत बढ़ गया है और इस तरह पुल-पुलियों को पार करना बेहद खतरनाक है। पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान उफनती नदियों को पार करने की कोशिश न करें, वरना छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

ये भी पढ़ें- गणेश जी का चमत्कार! सपने में बताया स्थान, फिर 500 साल पुराने मंदिर की खुदाई में मिले 'मंगलमूर्ति'; तस्वीरें

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें