फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: 200 से अधिक श्रद्धालुओं से भरी कांवड़ यात्रा में जा घुसी स्कॉर्पियो, हादसे में कई श्रद्धालु घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Updated Mon, 24 Aug 2026 06:02 PM IST

धार जिले के पीथमपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार 200 से अधिक श्रद्धालुओं से भरी कांवड़ यात्रा में जा घुसी। इस हादसे में कुल 14 कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और उग्र भीड़ ने दुर्घटनाकारित वाहन को आग के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर लगभग 3:30 बजे विजय श्री हनुमान कांवड़ यात्रा बोकेश्वर से इंदिरामा की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में लेते हुए निकल गई। हादसे के बाद चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

ये भी पढ़ें-जीवाजी विश्वविद्यालय: बीए प्रथम वर्ष के परिणाम पर हंगामा, सात हजार छात्र-छात्राओं को सप्लीमेंट्री; प्रदर्शन

पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा
कांवड़ यात्रा के साथ चल रहे पुलिस बल ने स्थानीय निवासियों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस और निजी वाहनों से स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

घायलों की सूची
अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायलों में शैलेश पिता रवीन्द्र, आशा, लक्ष्मी, प्रकाश पिता नन्दराम, गोलू पिता मुन्नालाल, दीपक, पवन, ऋषिका, विशाल, शुभम, कैलाश, लालू और खुशी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल में दर्द से कराहते कांवड़ यात्री   हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें