फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, हवाई फायरिंग का भी आरोप; सात लोग हुए घायल

Sat, 06 Jun 2026 07:52 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

धार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम खेरोद में जमीन विवाद को लेकर शनिवार दोपहर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा बंदूक से हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सादलपुर थाना पुलिस और एएसपी पारुल बेलापुरकर मौके पर पहुंचीं तथा ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया। जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, वह शासकीय भूमि बताई जा रही है। दोनों पक्ष उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी दे दी है। मौके से पुलिस को दो ट्रैक्टर भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि इन ट्रैक्टरों की मदद से जमीन को बारिश से पहले बोवनी के लिए तैयार किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार खेरोद के मुख्य मार्ग पर स्थित करीब एक बीघा जमीन को लेकर डोडिया और रघुवंशी परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान डंडों और फलियों से एक-दूसरे पर हमला किया गया।

पढ़ें: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-तीसरी सीट आएगी नहीं तो कहां जाएगी पुलिस के अनुसार फरियादी रामेश्वर पिता भागीरथ डोडिया ने शिकायत में आरोप लगाया है कि बबलू रघुवंशी और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से तीन हवाई फायर किए। घटना में डोडिया परिवार के विकास, संजय, सोहन और उमेश घायल हुए हैं। वहीं बबलू रघुवंशी की रिपोर्ट पर पुलिस ने डोडिया परिवार के लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की है। रघुवंशी परिवार के रितिक, बलराम और रोहित को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी सविता चौधरी ने बताया कि जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। घायलों का उपचार जारी है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं और प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। हवाई फायरिंग के आरोप की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें