फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: 69वीं राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस शालेय प्रतियोगिता, 16 राज्यों के 500 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Fri, 12 Dec 2025 12:20 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

देवास के पायोनियर पब्लिक स्कूल देवास में 69वीं राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों से आए 500 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 11 से 14 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है।

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, वहीं खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग के मैच खेले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- रणजीत हनुमान प्रभातफेरी: रामायण आधारित झांकियों के साथ चला बाबा रणजीत का रथ, ठंड में उमड़ा आस्था का सैलाब

विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन गर्व की बात है। बच्चों में उत्साह देखने योग्य है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और सरकार भी इस दिशा में निरंतर प्रोत्साहन दे रही है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं जिला खेल विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान देशभर के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें