थाना गोराघाट इलाके में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। आरोप है कि दबंगों ने उपराय गांव के बुजुर्ग किसान रामहुजूर की पिटाई कर दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत से नाराज दबंग चेहरे पर नकाब के साथ अस्पताल में दाखिल हुए और किसान के परिजनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।