थाना बसई पुलिस ने लग्जरी कार से 87 किलो गांजा के साथ एक को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत करीब नौ लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी का नाम पुष्पेंद्र उर्फ धीरेंद्र लोधी है, जो बसई थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एसपी मयूर खंडेलवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि पता किया जा रहा है गांजा कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था और कौन- कौन इसमें शामिल है।