दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचकर वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया। बगलामुखी देवी की आरती में शामिल हुई। उन्होंने बगलामुखी देवी की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ पति मनीष गुप्ता, प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा व परिवार के अन्य लोग शामिल रहे।