फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मंगलवार सुबह कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सेवढ़ा चुंगी पर वार्ड क्रमांक 1 के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की 4-5 हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई, जिससे इलाके में भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, पार्षद कल्लू कुशवाहा मंगलवार सुबह रोज की तरह टहलने निकले थे। हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही पार्षद सेवढ़ा चुंगी के पास पहुंचे, उन पर गोलियों की बौछार कर दी गई। तीन गोलियां लगने के कारण पार्षद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। इस हत्याकांड के तार एक पुरानी रंजिश से जुड़े बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि मृतक कल्लू कुशवाहा खुद एक हत्या के मामले में दोषी थे। कल्लू कुशवाहा को पूर्व पार्षद बालकिशन कुशवाहा की हत्या के मामले में दतिया न्यायालय ने आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई थी। उम्रकैद की सजा होने के बाद, कल्लू कुशवाहा को करीब 4 महीने पहले ही जमानत (Bail) मिली थी, जिसके बाद वे जेल से बाहर आए थे। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें