फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा सनम: दो बच्चों की मां ने प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, अब बॉयफ्रेंड की इस हरकत के बाद उठाया खौफनाक कदम

Sun, 14 Sep 2025 01:46 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के मडियादो गांव में प्रेमी से नाराज होकर उसकी प्रेमिका ने कीटनाशक पी लिया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया है। घटना शनिवार शाम की है। बात केवल इतनी थी कि प्रेमी ने उसका मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था इसी बात से नाराज होकर इतना बड़ा कदम उठा लिया। महिला के दो बच्चे भी हैं। इलाज के बाद उसकी सेहत में सुधार भी हो रहा है।

ये भी पढ़ें-  'मेरा बाबू कॉल नहीं उठा रहा', प्रेमिका ने डायल-112 में की शिकायत, अब दोनों के फोन बंद; पुलिस भी हैरान

हटा सिविल अस्पताल जाने के पहले महिला पुलिस थाने भी पहुंची और पुलिस को अपनी मौखिक शिकायत सुनाई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई है। महिला द्वारा कीटनाशक दवा सेवन करने के पीछे उसी के समुदाय के कथित प्रेमी बब्बू बंजारा द्वारा धोखा दिया जाना बताया जा रहा है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी कल्कुआ गांव में हुई थी। पिछले दो साल से लखनपुरा के बब्बू बंजारा से उसका बोलचाल था। बब्बू द्वारा उसे प्रलोभन दिए गए कि वह उसको खुश रखेगा और उसके भरण पोषण के लिए पर्याप्त साधन कर देगा। इसके चलते वह अपने पति को छोड़ आई थी और प्रेमी के साथ रहने लगी थी।

ये भी पढ़ें- सीहोर उत्कृष्ट विद्यालय में लव जिहाद का खुलासा, बुर्का पहनाकर ले जाने की साजिश नाकाम, मचा हड़कंप

नंबर ब्लॉक किया तो उठाया कदम
एक साल सब कुछ अच्छा रहा उसके बाद प्रेमी और उसके परिजनों द्वारा लड़ाई शुरू कर दी। हाल में दो दिन से बब्बू ने महिला से बात करना बंद कर दिया और उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया गया था। इस घटना से नाराज होकर महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाया गया है। महिला द्वारा आरोप लगाया गया कि उसके द्वारा पति को छोड़ने के बाद समुदाय द्वारा उससे संबंध भी तोड़ लिए गए, जिसके चलते वह अब अकेली पड़ गई है। महिला के दो छोटे बच्चे भी हैं जो अपनी मां के साथ ही रहते हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें