फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: 'हम कुत्ते की तरह भोंकते हैं और सीईओ सुनते नहीं', जनपद अध्यक्ष खिलान ने लगाया लापरवाही का आरोप

Fri, 17 Oct 2025 10:28 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के पथरिया जनपद कार्यालय में सीईओ की अनुपस्थिति और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते लोगों के काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं। आलम यह है कि जनपद अध्यक्ष को भी वह नहीं मिल पाते, जिसे लेकर अध्यक्ष खिलान अहिरवाल काफी नाराज हैं।

उन्होंने कार्यालय में सीईओ की अनुपस्थिति पर यहां तक कहा कि “हम कुत्ते की तरह भोंकते हैं और सीईओ सुनते नहीं।” जनपद अध्यक्ष खिलान अहिरवाल ने बताया है कि सीईओ एक बोर्ड लगा दें, जिसमें समय लिख दें कि वे कितने बजे मिलेंगे, लोग उतने बजे आएंगे। यहां लोग अपनी समस्याएं लेकर कार्यालय आते हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती। सीईओ मनमाने समय पर कार्यालय पहुंचते हैं और अक्सर पंचायतों में निकल जाते हैं। इससे वे कार्यालय में नहीं रहते और आम जनता को परेशानी होती है। लोग दूर-दूर से उम्मीद के सहारे अपने काम करवाने जनपद कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन सीईओ कार्यालय में मौजूद नहीं मिलते। उन्होंने एक युवती का उदाहरण दिया, जिसने बताया कि वह तीन-चार दिन से कार्यालय के चक्कर काट रही है, लेकिन अधिकारी नहीं मिल रहे। जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि खरगराम पटेल ने भी कार्यालय की अव्यवस्थाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वह 2005 में जब जनपद सदस्य निर्वाचित हुए थे, तब भी यही कर्मचारी यहां कार्यरत थे और आज भी वही कार्यरत हैं।

इस कारण उनकी मनमानी चल रही है। कर्मचारियों के तबादले नहीं होते और वे यहीं पदोन्नति पाकर अपनी पूरी नौकरी कर रहे हैं। 15 से 20 साल उन्हें यहां पदस्थ रहते हुए हो गए हैं। खरगराम पटेल ने मंत्री, कलेक्टर और सीईओ से जनपद की व्यवस्थाएं सुधारने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों के सुबह 11:30 बजे कार्यालय पहुंचने का समय है, लेकिन 11:40 बजे के बाद भी कार्यालय में केवल कुछ कर्मचारी ही मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- सिवनी हवाला कांड: अब SDOP पूजा, एसआई अर्पित भैरम समेत 11 पुलिसकर्मी भेजे गए जेल; SIT के हाथ लगे अहम सुराग इस मामले में जनपद सीईओ के.के. पांडे का कहना है कि वे प्रतिदिन कार्यालय आते हैं और शुक्रवार को भी कार्यालय में ही हैं। हितग्राहियों के काम समय पर हो जाएं, उसके लिए भी पूरा प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने जनप्रतिनिधियों की पूरी बात सुनते हैं और उनका सम्मान करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें