फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बरातियों की बस रिवर्स करते समय खाई में पलटी, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Wed, 19 Feb 2025 03:28 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के नोहटा थाना की बनवार चौकी के गांव पटी नंदलाल में कुंडलपुर से बारात में आई एक बस रिवर्स करते समय बीस फीट गहरी खाई में पलट गई। समय पर ब्रेक नहीं लगने से बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए पलटी है। गनीमत रही कि चालक ने बस स्टार्ट करने के पहले बरातियों को नीचे उतार दिया था और खाली बस रिवर्स करते वक्त यह हादसा हुआ है, जिसमें किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। बस पलटने से पहले ही चालक ने छलांग लगा दी जिससे उसे मामूली चोट आई है। हालांकि घटनास्थल से चालक गायब है।

स्थानीय लोगों ने बताया पटेरा ब्लॉक के कुंडलपुर से बस क्रमांक आरजे 09 पीए 1925 पटी नंदलाल गांव निवासी पंचू रैकवार के यहां मंगलवार रात बरात लेकर आई थी। शादी समारोह होने के बाद बुधवार सुबह बरात वापस कुंडलपुर जानी थी। जैसे ही चालक ने बरातियों को बस से नीचे उतारकर बस चालू करने के लिए रिवर्स की तो बस के पावर ब्रेक नहीं लगे और बस सीधे सड़क से नीचे उतरते हुए पुलिया के नीचे खाई में पलट गई। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है, लेकिन यह हादसा खाली बस में होने की वजह किसी भी बराती के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यदि बस में लोग सवार होते तो घटना बड़ी हो जाती। बस मालिक को घटना की जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंचे और दूसरी बस मौके पर बुलाकर बरातियों को कुंडलपुर भिजवाया। जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को लगी सैकड़ों की संख्या में लोग इस हादसे को देखने पहुंच गए। दोपहर में क्रीन की मदद से बस को उठाया गया। नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि बरात में आई एक बस के पलटने की जानकारी लगी है। बस खाली थी जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हो सकी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें