फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: आरईएस का सब इंजीनियर 20 हजार रु. की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त के जाल में बुरी तरह फंसा

Wed, 17 Sep 2025 07:59 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह शहर की अभिनव होम्स कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लोकायुक्त सागर की टीम ने आरईएस विभाग के सब इंजीनियर राजन सिंह ठाकुर को उसके किराए के मकान से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। राजन सिंह ने ग्राम पंचायत बारामासा की सरपंच लीला गौंड से निर्माण कार्यों के मूल्यांकन के बदले 50 हजार रुपए की मांग की थी। मंगलवार को लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए उसे 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

शिकायतकर्ता सरपंच लीला गौंड ने बताया कि पंचायत में पिछले दो साल में कई निर्माण कार्य पूरे हुए थे
3 लाख 70 हजार रुपए की पुलिया,
4 लाख रुपए की सीसी रोड,
15 लाख रुपए का सामुदायिक भवन,
4 लाख रुपए की स्कूल की बाउंड्री वाल।

लेकिन सब इंजीनियर राजन इनका मूल्यांकन नहीं कर रहे थे, जिसके कारण भुगतान अटका हुआ था। सरपंच ने बताया कि उन्होंने कई बार अनुरोध किया, यहां तक कि 10 हजार रुपए पहले ही दे दिए, लेकिन सब इंजीनियर लगातार 50 हजार की मांग पर अड़ा रहा।

ये भी पढ़ें- Ujjain News: एकादशी पर वैष्णव तिलक और त्रिपुंड लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, दिए कुछ ऐसे निराले दर्शन

इसके बाद 16 सितंबर को सरपंच ने सागर लोकायुक्त एसपी को लिखित शिकायत दी। उसी दिन शिकायत का सत्यापन किया गया और 17 सितंबर को रिश्वत की पहली किस्त देने की योजना बनी। जैसे ही सरपंच ने 20 हजार रुपए दिए, लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर सब इंजीनियर को पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम के टीआई रंजीत सिंह ने बताया कि शिकायत की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई। आरोपी सब इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- MP News: कुबेरेश्वर धाम में लगे चेतावनी बैनर पर मचा बवाल, निवेदक में हिंदू संगठनों के नाम, जानें मामला

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें