फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शिवपुरी के करैरा में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कलमबंद हड़ताल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Mon, 16 Feb 2026 04:38 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

बीती 14 फरवरी को शिवपुरी जिले के करैरा में अधिवक्ता संजय सक्सेना की कोर्ट जाते समय दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने से अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। मध्यप्रदेश बार एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत आज दोपहर जिला अधिवक्ता संघ, दमोह के अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें: Maihar News: जंगली हाथियों की दस्तक से गांव में फैली दहशत, ट्रैकर से हो रही निगरानी, वन विभाग अलर्ट

ज्ञापन में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता व शासकीय नौकरी तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। हड़ताल के चलते न्यायालय परिसर में अधिवक्ता कार्य से विरत रहे और कुर्सियां सूनी नजर आईं।

अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज ने कहा कि अधिवक्ता पक्षकारों के हित में कार्य करते हैं लेकिन योजनाबद्ध हत्या जैसी घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने प्रदेश में शीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग दोहराई। इस दौरान अधिवक्ता सुरेश खत्री, सुधीर पांडे, मुकेश पांडे, सचिन गुरु, नितिन मिश्रा, मनीष नगाइच, कौशलेंद्र पांडे, विवेक मोदी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
  शिवपुरी हत्याकांड के विरोध में कार्य से विरत रहे अधिवक्ता- फोटो : credit    

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें