फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बारिश के साथ गिर रहे ओले, बटियागढ़ और पथरिया क्षेत्र में फसलों को नुकसान की आशंका

Fri, 21 Mar 2025 05:00 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले में मौसम बिगड़ गया है। पथरिया और बटियागढ़ क्षेत्र के कई गांव में शुक्रवार दोपहर तीन बजे से बारिश शुरू हुई और उसके बाद ओले गिरने लगे। करीब आधे घंटे तक लगातार ओलावृष्टि होती रही। इससे खेतों में खड़ी गेहूं और चना की फसलों को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। नरसिंहगढ़ इलाके में लोगों ने ओले गिरने के दौरान वीडियो भी बनाए। वहीं दूसरी तरफ दमोह जिला मुख्यालय पर तेज धूप निकली हुई है। कुछ देर के लिए बादल हो जाते हैं उसके बाद फिर धूप निकल आती है।

ये भी पढ़ें - चलती बाइक से कूदी ओडिशा की युवती, सिर में आई चोट, अस्पताल में बोली- जबरन शादी कराने ले जा रहे थे

बता दें गुरुवार को सुबह करीब 11:00 से आसमान में बादल छाए थे, जो दिन भर छाए रहे। दोपहर में चंद मिनट के लिए बूंदाबांदी भी हुई थी, लेकिन उसके बाद बारिश थम गई थी और मौसम में ठंडक आ गई थी। वहीं तेंदूखेड़ा ब्लॉक में काफी देर बारिश हुई और ओले गिरे। वहीं नोहटा थाना क्षेत्र में एक युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह से दोपहर तक जिला मुख्यालय पर घने बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलती रहीं, लेकिन उसके बाद धूप निकल आई। दूसरी तरफ जिले से करीब 30 किलोमीटर दूर पथरिया और बटियागढ़ क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई और साथ में ओले गिर रहे।

ये भी पढ़ें - ग्रामीणों के आवागमन वाले क्षेत्र में दस दिन से घूम रही बाघिन एन-6, मूवमेंट देखकर बढ़ाई गई सुरक्षा

नरेश नरसिंहगढ़ के किसान शकील मोहम्मद, भरत लोधी ने बताया कि ओलावृष्टि हो रही है। ज्यादातर किसानों की गेहूं और चना की फसलें खेतों में खड़ी है, जो लगभग पक चुकी है और उनकी कटाई शुरू होने वाली है, लेकिन इसी बीच बारिश और ओले गिरने के कारण फसलों को नुकसान होगा। किसानों का कहना है कि यदि कुछ घंटे लगातार बारिश हो जाती है तो उनकी फसलों का नुकसान होना तय है। जिन किसानों की फसल कटकर खेत में रखी है वह भी नुकसान होने की बात कह रहे हैं क्योंकि दाना काला पड़ जाएगा। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें