फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह-छतरपुर हाइवे पर टकराए ट्रकों में तीन दिन बाद भी लगी आग, फिर हो सकती है बड़ी घटना

Sun, 18 May 2025 01:52 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर हाईवे पर स्थित बड़ी चढ़ाई के पास तीन दिन पहले दो ट्रकों की टक्कर के बाद उनमें आग लग गई थी, जो अभी तक नहीं बुझाई गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने ट्रकों की आग बुझाने का दावा किया था, जो अब झूठा साबित हुआ है। रविवार सुबह की स्थिति में दोनों ट्रकों से लपटें निकलती हुई देखी गईं। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को मौके से हटाने का प्रयास भी नहीं किया गया है, जिससे फिर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बता दें कि बड़ी चढ़ाई पहले से ही एक संवेदनशील मोड़ के रूप में जानी जाती है। यहां महीने में 40 से अधिक हादसे होते रहते हैं, जिनमें कई वाहन चालकों की जान भी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: मैहर में बीच सड़क पर तन कर खड़ा हैंडपंप अब हटाया गया, लोगों को मिली राहत, हादसा भी हो सकता था
 
जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले ट्रक क्रमांक यूपी 86 टी 4266 जिसमें रेलवे की पुरानी मोटर थी, विशाखापट्टनम से आगरा जा रहा था और दूसरा ट्रक क्रमांक यूपी 80 एफटी 7305 जिसमें साइकिलें भरी थीं, लुधियाना से जबलपुर जा रहा था। बड़ी चढ़ाई पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर दोनों ट्रक आपस में टकरा गए और डीजल टैंक में ब्लास्ट होने से आग लग गई। कुछ ही देर में दोनों ट्रकों में आग फैल गई और चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़ें: हिंदू ने नाम बदलकर मुस्लिम युवती को फंसाया, दुष्कर्म कर धर्म बदलने का दबाव बनाया; मप्र का ऐसा पहला मामला

जिस समय ट्रकों से आग की लपटें निकल रही थीं, उसी दौरान तीसरा मिनी ट्रक एमपी 07 जेड 6315, जिसमें टायर लोड थे, उसका चालक हादसा देखकर घबरा गया और ट्रक पलट गया। सूचना मिलते ही बटियागढ़ टीआई नेहा गोस्वामी, एसके दुबे और समस्त पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि तत्काल काबू पाना मुश्किल था।

ये भी पढ़ें: सेना का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, इन नेताओं की बदजुबानी से मचा बवाल, ऐसे बिगड़ते गए बोल

इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। पुलिस और प्रशासन ने देर रात तक आग पर काबू पाने की बात कही थी, लेकिन रविवार सुबह कुछ वाहन चालकों ने ट्रकों से उठती लपटें देखीं और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। बटियागढ़ थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी का कहना है कि यदि ट्रक में आग लगी है तो वह उसे तत्काल बुझवाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें