फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पारना बीट के जंगलों में लगी भीषण आग वन विभाग के लिए बनी चुनौती, दूर से पहाड़ पर दिखाई दे रही आग

Tue, 18 Mar 2025 06:43 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के जंगल इस समय आग से धधक रहे हैं। अब तेजगढ़ रेंज की पारना बीट के डेलनखेड़ा के पास जंगल में भीषण आग लग गई है। यह आग बीते दो दिनों से लगी हुई है और तेज हवाओं के कारण वन अमले को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। पहाड़ पर लगी आग में पेड़ जल रहे हैं, जो रात के समय दूर से ही दिखाई दे रहे हैं। लोग भभकती हुई आग को देखकर अपने वाहन सड़क पर खड़े कर आग की लपटें देखने रुक जाते हैं।

जंगल में आग लगने से कई वन्य जीवों के रहवास भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी भीषण है कि दूर से ही आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा है। रात्रि के समय तो पूरा जंगल आग की लपटों से घिर जाता है। डिप्टी रेंजर चंद्र नारायण चौबे ने आग की सूचना पर वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए गए।

यह भी पढ़ें: कचरे के ढेर में मिले सैकड़ों आधार कार्ड, जांच टीम ने किए जब्त, ग्रामीण बोले- हम इतने दिन से परेशान

बता दें गर्मी शुरू होने के साथ जंगल में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इस आग से जंगल में लगे वनस्पति पौधे, पेड़, छोटे जीव आदि जल जाते हैं। आग लगने का कारण अज्ञात है, लेकिन वन अमला आग बुझाने का प्रयास कर रहा है। ज्यादातर आग लगने का कारण यह निकलता है कि पेड़ों के सूखे पत्तों के बीच राहगीरों द्वारा यदि जलती हुई बीड़ी फेंक दी तो कुछ देर बाद आग लग जाती है। तेजगढ़ रेंज के विनोद साहू, झलकन साहू, घनश्याम रैकवार और वन विभाग की पूरी टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: जागेश्वरधाम बांदकपुर में कॉरिडोर का टेंडर खुला, महाकाल लोक की तरह 100 करोड़ में होगा निर्माण

इससे पहले तेंदूखेड़ा के जंगलों में लगी आग
जिले में जहां भी जंगली इलाके हैं वहां आग लग रही है। दो दिन पहले तक तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र के काफी बड़े जंगल में आग लगी थी। जिसे बुझने में तीन दिन लग गए। उसके बाद एक प्लांटेशन में आग लगने से आधा प्लांटेशन जल गया और बड़े बड़े पेड़ इस आग की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें