फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: दमोह में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में फैली सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 05 Mar 2026 01:23 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नगर चौकी के ग्राम हथना में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हथना निवासी चंदू पिता मलखान रैकवार के रूप में हुई है। वह गांव स्थित महर्षि स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत था। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार बुधवार देर रात गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक खून से लथपथ गंभीर हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमोह देहात थाना पुलिस और जबलपुर नगर चौकी का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी स्वयं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पढ़ें; चैत्र नवरात्रि से पहले 10 दिन बंद रहेगा मां शारदा मंदिर का रोपवे, श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना एफएसएल सागर की टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। वहीं एसडीईआरएफ टीम की मदद से देर रात तक प्रकाश व्यवस्था कर घटनास्थल की सूक्ष्म जांच की गई। आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश भी की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें