फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शादी समारोह से लौट रहे शराब दुकान कर्मचारियों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, एक घायल

Tue, 03 Dec 2024 01:32 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत दमोह-छतरपुर मार्ग पर सोमवार रात शराब दुकान के कर्मचारियों की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बटियागढ़ अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया है।  

जनकारी के अनुसार, घटना भटेरा गांव के पास हुई। तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार दमोह से एक शादी समारोह में शामिल होकर बटियागढ़ लौट रहे थे। हादसे में टीकमगढ़ के खरगापुर निवासी कार चालक चंद्रपाल राय (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा युवक रूपेश राय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बटियागढ़ थाना के एएसआई शेष कुमार दुबे ने बताया कि मृतक चंद्रपाल राय खरगापुर का रहने वाला था। वह रात में दमोह से एक शादी समारोह में शामिल होकर बटियागढ़ लौट रहा था। उसके साथ उसका साथी रूपेश भी मौजूद था। भटेरा गांव के पास पुल क्रॉस करते समय कार का टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।

मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एएसआई ने बताया कि घायल और मृतक दोनों बटियागढ़ क्षेत्र की शराब दुकानों में काम करते थे। हादसे में कार की रफ्तार काफी तेज रही होगी, क्योंकि टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें